रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 फरवरी। दुर्गा महाविद्यालय रायपुर के मनोविज्ञान विभाग से मनोविज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशील होने हेतु शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन महाविधालय की प्राचार्या डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार के मार्गदर्शन में किया गया।
शैक्षणिक भ्रमण धनवंतरी मानसिक स्वास्थ्य हॉस्पिटल कोलार रोड पर किया गया जहां विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर शकुंतला दुल्हानी स्क्वाड्रन लीडर डॉक्टर विजय कुमार चौबे सहायक प्राध्यापक डॉक्टर लोकेश्वर प्रसाद सिन्हा हिंदी विभाग एवं छात्र-छात्राओं ने धन्वंतरी हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे पेशेंट से बात की।
दुर्गा कॉलेज, और शासकीय बीसीएस महाविद्यालय धमतरी मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एमओयू का कार्यक्रम रखा गया था। कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने ड्रामा के माध्यम से सोशल मीडिया के गिरफ्त में जा रहे युवाओं को सोशल मीडिया एडिक्शन से बचने व उस पर नियंत्रण रखने के उपाय भी बताए । शोएब अली ने सामाजिक मनोविज्ञान पर अपना पीपीटी प्रेजेंटेशन दिया। शुभ्रा सिंह ठाकुर ने एक रिलैक्सेशन तकनीक पर डांस का प्रस्तुतीकरण किया जिसमें दोनों ही कॉलेज के प्राध्यापक गण एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
डॉ विजय कुमार चौबे ने मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता पर व्याख्यान दिया। डॉक्टर लोकेश्वर प्रसाद सिन्हा ने मनोविज्ञान की आवश्यकता को जरूरी बताया डॉक्टर सरला द्विवेदी एवं डॉक्टर शकुंतला दुल्हानी ने इस कार्यक्रम को सराहा। धमतरी कॉलेज की प्राचार्य श्रीदेवी चौबे उपप्राचार्य अनीता राजपुरिया अर्थशास्त्र विभाग की खालसा अंग्रेजी विभाग से चौधरी सर मित्तल जयश्री पंचगम अन्य प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।