रायपुर
समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक के खिलाफ एफआईआर
01-Feb-2024 2:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 फरवरी। कोर्ट ने समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक पंकज कुमार वर्मा के खिलाफ स्नढ्ढक्र दर्ज करने के निर्देश दिए है।. यह जानकारी वकील बी एल सोनी ने दी। पंकज कुमार वर्मा फर्जी अंक सूची के आधार पर नौकरी कर रहा था. जिसकी शिकायत रायपुर एसएसपी से भी हुई थी। लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर मामला कोर्ट चला गया?। पंकज कुमार वर्मा पर करोड़ों के घोटाले के आरोपों की भी जांच जारी है।जांच में हुआ खुलासा – पंकज कुमार वर्मा की शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की गई। थाना पुरानी बस्ती द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड रूरल टेक्नोलॉजी, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश से पत्राचार किया गया परन्तु उक्त संस्था द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई। अब कोर्ट के आदेश पर पुरानी बस्ती पुलिस ने धारा 420, 468 , 471 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे