रायपुर

छात्रों से लाखों की फीस लेकर गबन करने वाली एचओडी पर 420 दर्ज, विवि ने बर्खास्त भी किया
01-Feb-2024 2:39 PM
छात्रों से लाखों की फीस लेकर गबन करने वाली  एचओडी पर 420 दर्ज, विवि ने बर्खास्त भी किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 फरवरी। 
एक निजी विश्वविद्यालय की एचओडी पर छात्रों से ट्यूशन फीस लेकर जमा न कर धोखाधड़ी की। सेजबहार पुलिस आरोपी एचओडी की पतासाजी कर रही है। 
पुलिस के मुताबिक धनेली स्थित रावतपुरा विश्वविद्यालय में  एचओडी पद पर कार्यरत मानिका मिश्रा ने तीन वर्ष पूर्व अप्रैल-21 से जुलाई-22 को बीच यह गड़बड़ी की। मानिका ने कोमल जांगड़े और 6 अन्य छात्रों से कुल 3.35 लाख रूपए फीस लिया। किसी से नगद,तो किसी से फोन - पे पर लिया। लेकिन इस रकम को विवि एकाउंट में जमा न कर गबन किया।

 विवि प्रबंधन ने जब छात्रों से तगादा किया तो मामला सामने आया। छात्रों ने इसकी शिकायत सेजबहार थाने में कराई। टीआई ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद कल शाम 420 मामला दर्ज किया गया। इस मामले को लेकर विवि ने उसे  बर्खास्त कर दिया था। शिक्षिका इस समय दुर्ग में निवासरत है। पुलिस टीम भेजी जा रही है।

टीवी चैनल का पार्टनर बनाने का झांसा 1.49 करोड़ रूपए वसूले
टीवी चैनल के स्टेट ब्यूरो में पार्टनर बनाने का झांसा देकर ब्लेकमेल कर 1.49 करोड़ रूपए वसूले। खमतराई पुलिस ने धारा 420,384 का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक ओटू काम्लेक्स रिंग रोड -2 निवासी विजय अग्रवाल (50) के साथ वसूली की गई। रिपोर्ट के अनुसार लभांडी स्थित ऐश्वर्या एम्पायर अपार्टमेंट निवासी  मनोज अग्रवाल ने विजय के साथ दो वर्ष पहले 28-1-22 को बैठक की।

इसमें उसने मनोज  को एक टीवी चैनल के स्टेट ब्यूरो में पार्टनर बनाने का आफर दिया। इसके लिए मनोज ने  शेयर अमाउंट भी मांगा । और फिर विजय के मोबाइल का डेटा भी लिया । उस डेटा को वायरल कर बदनाम करने की  धमकी देकर 28-1-24 को बीच 1.49 करोड़ रूपए वसूले। विजय ने कल रात खमतराई थाने में मामला दर्ज कराया।


अन्य पोस्ट