रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 जनवरी। स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय और 100त्न अनुदान प्राप्त स्कूलों के सहायक शिक्षकों, प्राचार्यों को चालू सत्रांत तक नियुक्त रखने का आदेश जारी किया है। अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य ने संचालक लोक शिक्षण को भेजे पत्र मे कहा गया है कि शासकीय एवं शत्?प्रतिशत अनुदान प्राप्त शालाओं के शिक्षक सवंर्ग (सहायक शिक्षक से प्राचार्य तक) को शिक्षा सत्र तक पुनर्नियुक्ति प्रदान करने की अनुशंसा करती है। यह पुनर्नियुक्ति आदेश, शासन स्तर से किसी सत्र विशेष के लिये जारी न किया जाकर, स्थाई आदेश के रूप में जारी किया जाना उचित है, जिसमें सेवानिवृत्ति तिथि के उपरांत स्वंमेव सत्रांत तक पुनर्नियुक्ति मान्य की जायेगी। यदि कोई सेवानिवृत्त शिक्षक लिखित में पुनर्नियुक्ति से इंकार करता है तो ही पुनर्नियुक्ति नहीं दी जायेगी। संचालक लोक शिक्षण के इस प्रस्ताव पर प्रशासकीय अनुमोदन प्राप्त हुआ है। अत: पुनर्नियुक्ति के संबंधी दिशा-निर्देशों पर आवश्यक कार्यवाही की जाए।