रायपुर

डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर नायक रिश्वत मामले में चार साल के लिए जेल गए
31-Jan-2024 7:22 PM
डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर नायक रिश्वत मामले में चार साल के लिए जेल गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 जनवरी। छत्तीसगढ़ के पूर्व केंद्रीय डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर (डीएलसी) प्रफुल्ल कुमार नायक को सीबीआई की विशेष अदालत ने 7 साल पुराने मामले में रिश्वत लेने का दोषी पाए जाने के बाद चार साल कैद की सजा सुनाई है. बता दें कि इस मामले में सुनवाई के बाद सीबीआई स्पेशल कोर्ट की न्यायधीश ममता पटेल ने डीएलसी प्रफुल्ल नायक को सजा सुनाते हुए 10 हजार रुपए आर्थिक जुर्माने भी लगाया है। सुनवाई के बाद  प्रफुल्ल कुमार नायक को रायपुर के सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

 विशेष लोक अभियोजक रजत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 7 अप्रैल 2016 को डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर के पद पर रहते हुए प्रफुल्ल नायक ने कलकत्ता की हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन कंपनी के लेबर लाइसेंस को रिन्यू करने के लिए 22 हजार रिश्वत मांगी थी।  सीबीआई की टीम ने चीफ लेबर कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार नायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ चार्ट शीट फाइल की गई थी।सभी गवाहों और अंतिम तर्क के बाद न्यायालय ने फैसला सुनाया है।


अन्य पोस्ट