रायपुर

चंडीगढ़ के महापौर चुनाव में भी खेला हुआ-आप छत्तीसगढ़ ने की निंदा
31-Jan-2024 7:21 PM
चंडीगढ़ के महापौर चुनाव में भी खेला हुआ-आप छत्तीसगढ़ ने की निंदा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 जनवरी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि चंडीगढ़ महापौर के चुनाव भाजपा के मनोज कुमार को निर्वाचन अधिकारी ने आप पार्टी कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को मतपत्रों से छेडख़ानी कर विजयी घोषित किया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी  चंडीगढ़ हरियाणा के उच्च न्यायालय में शरण लेकर तत्काल चंडीगढ़ महापौर के निर्वाचन को निरस्त कर, किसी सेवानिवृत उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में चंडीगढ़ महापौर चुनाव कराने की मांग न्यायपालिका से की है। श्री झा ने कहा है अति का हमेशा अंत होता है। चंडीगढ़ में इंडिया गठबंधन के दो प्रमुख घटक दल कांग्रेस आम आदमी पार्टी का स्पष्ट बहुमत था जानबूझकर चुनाव को एक हफ्ता डाला गया तथा पीठासीन अधिकारी के बीमारी का बहाना लिया गया अब पीठासीन अधिकारी आए तो मात्र पत्र में छेड़छाड़ का भाजपा के महापौर को चंडीगढ़ में जीता है क्या निर्वाचन अधिकारी जैसे जिम्मेदार व्यक्ति रिमोट कंट्रोल से काम कर रहे हैं। जितनी चाबी भरी राम ने उतना चले खिलौना।  इस कार्रवाई की प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रियंका शुक्ला, जसवीर सिंह, मुन्ना बिसेन, दुर्गा झा, पी एस पन्नू, विजय गुरुबक्क्षाणी, नंदन कुमार सिंह, राज शर्मा, सागर क्षीरसागर, संतोष कुशवाहा,एम एम हैदरी, पवन सक्सेना,वीरेंद्र पवार,आदि ने निंदा की हैं।


अन्य पोस्ट