रायपुर
राहुल की कार का कांच टूटा, बिलासपुर पासिंग है
31-Jan-2024 7:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 जनवरी। भारत न्याय यात्रा के बंगाल पार कर बिहार पहुंचने से पहले सीमा पर राहुल गांधी की कार पर पथराव का आरोप कांग्रेस ने लगाया है। इसमें कार की विंड स्क्रीन (पीछे की) पूरी तरह से टूट गया है। दूसरी तस्वीर देंखे तो कार में चढऩे की कोशिश करती भीड़ के दबाव में कांच चटक गया। यह इनोवा कार छत्तीसगढ़ बिलासपुर के किसी अदनान बुखारी के नाम से आरटीओ में रजिस्टर्ड है। कांग्रेस नेता अधिर रंजन चौधरी ने मौके पर ही मीडिया से चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि पीछे से किसी ने पत्थर मार हमले का प्रयास किया है। राहुल की सुरक्षा को लेकर पुलिस अनदेखी कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे