रायपुर

छत्तीसगढ़ में पीएम श्री के 211 स्कूल
31-Jan-2024 7:17 PM
छत्तीसगढ़ में पीएम श्री के 211 स्कूल

रायपुर, 31 जनवरी। छत्तीसगढ़ में पीएम श्री योजना के तहत संचालित किए जा रहे 211 स्कूलों के लिए बजट की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम श्री योजना राज्य सरकार की उच्च प्राथमिकता में शामिल है। पीएम श्री योजना के लिए चयनित शालाओं में सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। भवन निर्माण के लिए जिला स्तर पर निर्माण एजेंसी निर्धारित कर निर्माण एजेंसियों को राशि हस्तांतरित की जाए।

 


अन्य पोस्ट