रायपुर

कंपनी दूसरे की, माल दूसरे का और बंगाल में बैठकर करता रहा ठगी
31-Jan-2024 7:16 PM
कंपनी दूसरे की, माल दूसरे का और बंगाल में बैठकर करता रहा ठगी

ब्यूटी प्रोडक्ट के नाम पर लाखों का ठगा, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 जनवरी। देशभर में ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पश्चिम बंगाल के ठग संजय वर्मा को गिरफ्तार किया गया। वह आमानाका स्थित रास ब्यूटी प्रा.लि. कम्पनी के ग्राहकों  को स्कीम के तहत ब्यूटी प्रोडक्ट देने का प्रलोभन देते हुए अपने खातें में उनसे अपने एकाउंट में  रकम क्रेडिट कराता। वह गो-इंडिगो नाम से फर्जी कम्पनी का संचालन करता था । संजय  कर्नाटक, दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों में ठगी को अंजाम देता रहा?। ठगी के लिए  उपयोग किये जा रहे बैक खातों के रकम को पुलिस ने होल्ड कराया  है।

संजय  को गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है । उससे 1  मोबाईल फोन एवं अलग-अलग बैंकों के 5  एटीएम कार्ड भी जब्त  किए गए  हैं। आमानाका पुलिस ने संजय के खिलाफ धारा 420 भादवि. 66सी, 66डीआईटी एक्ट का मामला दर्ज किया है।

नंदनवन रोड स्थित रस ब्यूटी प्रा.लि. कम्पनी में आई.टी डिपार्टमेंट के कर्मचारी परविन्दर सिंह ने पिछले सप्ताह रिपोर्ट दर्ज कराया था। कम्पनी में स्किन केयर प्रोडक्ट एवं हर्बल प्रोडक्ट बनाकर ऑनलाईन बिक्री भारत के विभिन्न  शहरों में करती है।  30 नवंबर 23 को परविंदर को सूचना मिली की अज्ञात मोबाईल नम्बर का धारक  कम्पनी के कस्टमरों को लगातार फोन कर उन्हें कम्पनी के प्रोडक्ट को स्कीम के तहत खरीदने का प्रलोभन देकर  भुगतान अपने भेजे लिंक से कराकर  ठगी कर रहा है।

रिपोर्ट दर्ज कर साईबर यूनिट और थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने  अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू की। प्रार्थी उसके कस्टमर से पूछताछ   जिन मोबाईल नंबरों से प्रार्थी के कस्टमरों के मोबाईल फोन पर कॉल आया था, उन मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया।

साथ ही जिन खातों में रकम स्थानांतरित कराया था , उन खातों के संबंध में भी संबंधित बैंकों से दस्तावेज व जानकारी प्राप्त की। इस आधार पर अंतत: आरोपी को पश्चिम बंगाल के 24 परगना में लोकेट किया गया।  .24 परगना (पश्चिम बंगाल) पहुंची पुलिस टीम ने  कैम्प किया। वह बहुत ही सर्तकता से अपनी स्वयं की पहचान छिपाते ठगी करता रहा। उसके द्वारा उपयोग किये गये मोबाईल नंबर फर्जी होने के साथ ही बैंक खातों के पते भी दूसरे स्थानों के थे। इनका इस्तेमाल वह ठगी  के लिए ही करता। इनके जरिए पतासाजी करते हुए आरोपी संजय वर्मा को गिरफ्तार किया गया।। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह गो-इन्डिगो के नाम से फर्जी कम्पनी खोलकर रखा है जिसमें वह  7-8 लोगों को काम पर रखा है तथा कम्पनी में अन्य लोगो को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे उनका दस्तावेज प्राप्त कर उनका दुरूपयोग करता है।


अन्य पोस्ट