रायपुर

लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट फरवरी में संभव - साव
30-Jan-2024 8:10 PM
लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट फरवरी में संभव - साव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जनवरी। संसदीय चुनाव कार्यालयों के उद्घाटन के साथ ही बीजेपी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में तेजी ला दी है। मंगलवार के सीएम विष्णु देव साय ने रायपुर, डिप्टी सीएम अरूण साव ने महासमुन्द में कार्यालयों के फीते काटे। इससे पहले सुबह साव ने मीडिया से चर्चा मेंं कहा कि

 पार्टी फरवरी में  प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है। अरुण साव ने ये भी कहा कि जीतने वाले और सक्षम प्रत्याशियों को ही टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी हर चुनाव को हमेशा गंभीरता से लेती है और हमेशा नए लोगों को मौका देती रही है।

कार्यालय उद्घाटन को लेकर कांग्रेस के तंज-बिना दूल्हे की बारात  कहे पर साव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।हम विस चुनाव से ही लोस चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।  कार्यालय शुरू कर तैयारियों को व्यवस्थित रूप दिया जा रहा।

प्रत्याशी कोई भी हो,कार्यकर्ता उसकी जीत के लिए काम करेगा। भाजपा सभी 11 सीटें जीतेगी। साव ने कहा कि मुद्दाविहीन और दिशाविहीन कांग्रेस का वही हाल है जो इंडिया गठबंधन का। राहुल की न्याय यात्रा पर अरूण साव ने कहा कि 75 वर्ष तक जनता के साथ अन्याय किया और आज न्याय यात्रा निकाल रहे। यात्रा से कांग्रेस को कोई लाभ नहीं मिलेगा । मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की जनता को पूरा भरोसा है।


अन्य पोस्ट