रायपुर

तीन बैगाओं की मौत की न्यायिक जांच कराएं सीएम
30-Jan-2024 8:09 PM
तीन बैगाओं की मौत की न्यायिक जांच कराएं सीएम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जनवरी। मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र, बैगा जनजाति के 3 लोगों की संदिग्ध मौत की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। बैज ने बताया कि  पंडरिया के कुकदुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नागडबरा में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र, बैगा परिवार के एक ही परिवार के तीन लोगों के मृत्यु संदिग्ध परिस्थियों में हुई है। मृतक के परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि पुलिस, प्रशासन द्वारा साक्ष्यों को छुपाकर हत्या को आगजनी से मृत्यु के रूप में बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

मृतकों के परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस और प्रशासन द्वारा मृतकों के शव के सभी अंगों को दिखाए बगैर पंचनामा बनाया गया तथा जानकारी दिए बगैर ही घटनास्थल के बगल वाले खेत में पोस्टमार्टम किया है।

पुलिस एवं प्रशासन द्वारा दबाव बनाकर बैगा परिवार के तय रीति-नीति के विरूद्ध जबरिया दाह संस्कार कराया गया। अत: मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक जांच कराई जाए।


अन्य पोस्ट