रायपुर
रायपुर, 30 जनवरी। महाविद्यालय के CELL AGAINST SEXUAL HARASSMENT एवं WOMEN DEVELOPMENT समिति द्वारा 24 जनवरी को 'राष्ट्रीय बालिका दिवस' मनाया गया।
विद्यार्थियों को लैंगिक समानता संबंधी जानकारी देकर जागरूक करने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा प्रायोजित एनिमेटेड फिल्म "मीना" एवं एक अन्य एनिमेटेड फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग की डॉ. रश्मि कुजूर द्वारा लैंगिक समानता पर प्रकाश डाला गया एवं समाज में इसके महत्व के बारे में चर्चा की
गई।
कार्यक्रम में काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कु. चारू वर्मा ने किया एवं अंत में कार्यक्रम के सार्थकता पर डॉ. जी. नाग. भार्गवी (IQAC Coordinator) ने विस्तार पूर्वक बताया। कु. निधि साहू (PGDCA), मोहनू बिरजे एवं हरीश साहू का तकनीकी सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में डॉ. निधि देवांगन, डॉ. स्वाति शर्मा, मोनिका साहू, किरण पांडे एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शबनूर सिद्दीकी के मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया।