रायपुर
विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
30-Jan-2024 3:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 30 जनवरी। विधायक इंद्र कुमार साहू ने सोमवार को अभनपुर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
जहां अस्पताल में अव्यवस्था, बाथरूम में गंदगी एवं बदबू को देख वह भडक़े, इसके बाद उन्होंने डॉक्टर व कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाते हुए चेतावनी दी।
विधायक ने अस्पताल में घूमते हुए कई मरीजों से भी मुलाकात की एवं उनका भी हाल जाना, साथ ही वहां मिल रही सुविधाओं के बारे में भी उन्होंने मरीजों से ही बात की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे