रायपुर
पूर्व छात्रों ने छात्र जीवन को याद किया
30-Jan-2024 3:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 30 जनवरी। शासकीय आयुर्वेद कॉलेज के आयुर्वेद एलुमनी एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन के दूसरे दिन ज्यादातर पूर्व छात्रों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में पहुंचकर छात्र जीवन को याद किया। तत्कालीन शिक्षकों ने कक्षाओं में हाजिरी ली और अपने पूर्व छात्रों का हालचाल जाना।
स्वर्ण कुंभ के नाम से आयोजित सम्मेलन में कॉलेज की स्थापना 1955 से लेकर वर्ष 2005 तक के पूर्व छात्र शामिल हुए। इसी कड़ी में अभनपुर के डॉक्टर एस.एल. चंद्राकर स्वर्ण कुंभ आयोजित कार्यक्रम में रायपुर पहुंचे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे