रायपुर
गौरव शर्मा नेहरू युवा केन्द्र सलाहकार समिति में
30-Jan-2024 3:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 30 जनवरी। भारत सरकार के केंद्रीय युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा अभनपुर क्षेत्र के ग्राम पौंता के युवा सरपंच गौरव शर्मा को नेहरु युवा केंद्र संगठन जिला सलाहकार समिति में सदस्य नियुक्त किया।
उनकी यह नियुक्ती सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यक्तित्व की क्षेणी के अन्तर्गत की गई। शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर ग्रामीण के जिला महामंत्री भी है। इस दायित्व के लिए उन्होंने रायपुर सांसद सुनील सोनी, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज व संगठन के नेताओं का आभार जताया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे