रायपुर
21 किलो गांजे के साथ आकोला का युवक गिरफ्तार
30-Jan-2024 2:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 जनवरी। टिकरापारा पुलिस ने भाठागांव नया बस स्टैण्ड मोटर सायकल पार्किंग के पास युवक को प्लास्टिक बोरी में गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुजाहिद पिता अब्दुल मजीद उम्र 34 साल निवासी वार्ड नंबर 6 मोसीनपुरा पोस्ट हिवरखेडा भवानी मंदिर के पास थाना हिवरखेड तह. तेल्हारा जिला अकोला (महाराष्ट्र) का होना बताया। और गांजा ओडिशा से लेकर आकोला जा रहा था।प्लास्टिक बोरी में रखे गांजे का तौल कराने पर 21.300 किलोग्राम था। इसकी कीमत लगभग 2,10,000/रु आम का। पुलिस ने गांजा जप्त कर मुजाहिद को धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे