रायपुर

पेंशनर्स महासंघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति में छत्तीसगढ़ से पांच सदस्य
30-Jan-2024 2:01 PM
पेंशनर्स महासंघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति में छत्तीसगढ़ से पांच सदस्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जनवरी।
अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय के कार्यसमिति में छत्तीसगढ़ से पांच सदस्य मनोनीत किए गए हैं। 
महासंघ के कासरगोड केरल में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के अंतिम दिन मंगलवार को कार्यसमिति का पुनर्गठन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सी एच सुरेश की घोषणानुसार   आर एन ताटी जगदलपुर को राष्ट्रीय मंत्री और जे पी मिश्रा, अनिल गोल्हानी, एन राम सभी रायपुर श्रीमती कुन्ती राणा बिलासपुर को कार्यसमिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

छत्तीसगढ़ से पूर्व से ही वीरेन्द्र नामदेव राष्ट्रीय महामंत्री, श्रीमती द्रोपदी यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तथा पूरन सिंह पटेल राष्ट्रीय मंत्री के रूप में निर्वाचित पदाधिकारी है। सभी नए पदाधिकारियों को  प्रदेश के  बी के वर्मा, पंडित आर जी बोहरे, डी आर गजेन्द्र,पी एन उडक़ुड़े, आई सी श्रीवास्तव, एस के घाटोडे, एस एन देहारी, ओ पी भट्ट, बसंत कुमार गुप्ता,आर डी झाड़ी, जगदीश कनौजिया,सोमेश्वर तिवारी, हरेन्द्र चंद्राकर, बी एस दसमेर, प्रदीप सोनी, राकेश जैन, मो कासिम, बरातू राम कुर्रे, डी के त्रिपाठी, कलावती पांडे, पी.भारती, मीता मुखर्जी, जयमनी ठाकुर, टी आर साहू, तीरथ यादव, नागेन्द्र सिंह आदि ने बधाई दिया है।


अन्य पोस्ट