रायपुर
सैकड़ों ट्रेनें रद्द होने से पिछले वर्ष विमान ही सहारा बने
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जनवरी। बीते वर्ष महीने दर महीने रायपुर से देश के अन्य शहरों से लिए सैकड़ों ट्रेनों के रद्द होने का पूरा फायदा वैमानिकी सेवाओं को मिला। 22 फीसदी कम उड़ानों के बावजूद रायपुर से 24 लाख से अधिक यात्री आए गए।
रायपुर एयरपोर्ट प्रबंधन ने वर्ष 2023 के दौरान संचालित उड़ान और सफर कर वाले यात्रियों को लेकर वार्षिक आंकड़े जारी किए हैं। उससे पहले के वर्ष यानी 2022 से तुलना करें तो सात सौ उड़ाने कम होने के बावजूद यात्रियों की संख्या चार लाख अधिक रही।
वर्ष -22 के जनवरी से दिसंबर तक 18726 उड़ाने आपरेट हुईं। इनमें 2082114यात्री आए गए। वहीं वर्ष -23 में उड़ानों की सं?ख्या घटकर 18002 हुई लेकिन 244436 यात्रियों ने सफर किया। इनमें चुनावी चार्टर्ड प्लेन शामिल नहीं है। वर्ष -22 की तुलना में पिछले वर्ष मार्च से सितंबर और फिर नवंबर दिसंबर में कुल -22 फीसदी उड़ाने कम हुई। इस वर्ष अक्टूबर में सर्वाधिक 1722 उड़ाने संचालित की गई। जबकि सबसे कम उड़ाने दिसंबर में 1326 रही। इसी महीनें वर्ष 22 में कुल 1642 जहाज आए गए। इसी तरह से वर्ष 22 के मई महीने में सर्वाधिक 1796 उड़ाने संचालित हुई। जबकि वर्ष 23 में 22 फीसदी गिरावट के साथ 1472 उड़ाने हुईं।
कम उड़ानों के बावजूद अधिक सफर के पीछे एयरपोर्ट प्रबंधन कई कारण बता रहा है। इनमें इंटरलाकिंग के नाम पर साल भर सैकड़ों ट्रेनों के रद्द होने से लोगों ने फ्लाइट के विकल्प इस्तेमाल किया ।
वहीं यात्रियों की डिमांड और अधिकता को देखते हुए विमानन कंपनियों ने एटीआर जैसे छोटे विमानों की जगह अधिक क्षमता वाले एयरबस का इस्तेमाल किया। इससे अधिक यात्रियों को अवसर मिला। साथ ही लखनऊ, गोवा,जैसे नए शहर हवाई सेवा से जुड़े।