रायपुर

सशिमं में मोहन अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण
29-Jan-2024 5:05 PM
सशिमं में मोहन अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 29 जनवरी। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर में 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ भैया बहनों द्वारा नगर भ्रमण घोष दल के साथ किया गया, तत्पश्चात विद्यालय में त्रिमूर्ति का पूजन करके ध्वजारोहण का कार्यक्रम ज्ञान भारती शिक्षण समिति के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल के कर कमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  अशोक बजाज  संरक्षक अध्यक्षता  मोहन लाल अग्रवाल, विशेष अतिथि  कुंदन बघेल  नगर पंचायत अध्यक्ष, प्रदीप शर्मा  व्यवस्थापक, राजा राय पार्षद,  चेतना गुप्ता उपाध्यक्ष,  दिलीप अग्रवाल सांसद प्रतिनिधि, किशन शर्मा  उपाध्यक्ष। कार्यक्रम में भैया बहनों के द्वारा गीत कविता, भाषण एवं सामूहिक गान की मनमोहक प्रस्तुति दी गई ।

श्री अग्रवाल द्वारा बोर्ड कक्षा में 90 फीसदी से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले तृतीय स्थान तक के भैया बहनों को ज्ञान भारती शिक्षण समिति द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई। सांसद प्रतिनिधि द्वारा 2 लाख की सहायता राशि विद्यालय को भेंट किया गया एवं आगामी समय में पूर्व छात्रों द्वारा आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें ऐसा संदेश भैया बहनों को दिया गया। कार्यक्रम का आभार प्राचार्य श्री रूपचंद साहू द्वारा किया गया, सभी भैया बहन व आचार्यगणों का सहयोग सराहनीय रहा।


अन्य पोस्ट