रायपुर

विधायक ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को दी सलामी
29-Jan-2024 5:01 PM
विधायक ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को दी सलामी

अभनपुर, 29 जनवरी। गणतंत्र दिवस क्षेत्र में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जगह-जगह शान से ध्वजारोहण किया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों पर चढक़र हिस्सा लिए। नगर पंचायत अभनपुर, शासकीय बजरंगदास उच्च माध्यमिक विद्यालय, शासकीय आत्मानंद स्कूल में क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल में आदिवासी छात्रावास, मंडी गेट के पास ध्वजारोहण किया। वृताकार सेवा सहकारी समिति अभनपुर में पूर्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने ध्वजा रोहण किया। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष किशन शर्मा, पार्षद राजा राय, प्रदीप शर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिलीप अग्रवाल, सूरज साहू, भरत बैस,रामचरण चक्रधारी, परमजीत सचदेवा, शिवनारायण बघेल, चेतन गुप्ता, गुणी साहू ,कैलाश गुप्ता,  नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश तिवारी, राजकुमार लेदेकर, अप्पू तिवारी, आदि लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट