रायपुर

शासकीय स्कूलों में पहला पीरिएड योग नैतिक शिक्षा,अंतिम खेल -अग्रवाल
29-Jan-2024 4:43 PM
शासकीय स्कूलों में पहला पीरिएड योग  नैतिक शिक्षा,अंतिम  खेल -अग्रवाल

रायपुर, 29 जनवरी।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मौजूदगी में स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि शासकीय स्कूलों में आगामी सत्र से पहला पीरिएड योग व नैतिक शिक्षा और अंतिम क्लास खेल का होगा। राष्ट्रीय उमा स्कूल में अनुदान प्राप्त अशासकीय स्कूलों के शिक्षक एवं कर्मचारी के सम्मेलन-सह-सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।


अन्य पोस्ट