रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जनवरी। मामूली विवाद पर विरासत अपार्टमेंट के अन्दर घुसकर कार में तोडफोड़, मारपीट एवं बलवा करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों ने शुक्रवार की रात यह बवाल किया था।
बीएल अग्रवाल ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई थीकि रात्रि करीबन 11:45 बजे सोसायटी के बाहर हल्ला हो रहा था एवं कुछ लडके गाली गलौच कर रहे थे आवाज सुनकर बाहर आया तो देखा कि अतीब बाउला एवं अनस बाउला एवं अन्य लोग कालोनी के अंदर जबरदस्ती घुसकर अश्लील गाली गलौच कर पत्थर फेंककर कार के शीशे को तोडा। जान से मारने की धमकी देकर अपार्टमेंट के अंदर घुसकर संतोष जैन के परिवार वालो को ढूंढ रहे थे।
अग्रवाल, विजय अरावलिया एवं कालोनी के अन्य सदस्य उनको अपार्टमेंट से नीचे उतारे, जो अश्लील गाली गलौच करते हुए नीचे आये तो कालोनी के लोगो के द्वारा उनको कैम्पस के बाहर निकाला। इस रिपोर्ट पर खम्हारडीह पुलिस ने बलवा पंजीबद्ध कर पड़ताल शुरू की। इससे पहले संतोष जैन ने उसी रात रिपोर्ट दर्ज कराई। करीबन 11:45 बजे अवंति विहार जैत खम्भ मेन रोड के पास कार स्पीड में चलाने की बात को लेकर उसकी विवाद अतीब बाउला एवं अन्य लोगों से हुआ था।
हमारे अपने घर विरासत अपाटमेंनट चले आने के बाद अतीब और अनस बाउला एवं उसके अन्य साथी हमारे सोसायटी के बाहर आकर अश्लील गाली गलौच कर जेक एवं अन्य राड हाथ में रख कर जान से मारने की धमकी देने लगे। जिन्हे मना करने एवं समझाने पर हाथ-मुक्का एवं कार के जेक से मारपीट की। जिससे मेरे सिर एवं शरीर के अन्य जगह चोंट आई है। हल्ला सुनकर सभी कालोनी वाले वहां आये। इस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। शेख ईमरान, फहीम खान, मोह. शकील अहमद केके रोड मौदहापारा को गिरफ्तार किया। अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी के नाम-मोह. शकील अहमद पिता मोह. अहमद उम्र 46 साल निवासी केके रोड मौदहापारा, फहीम खान पिता कलीम खान उम्र 28 साल निवासी- अफरोज बाग बाडी क्षेत्र मौदहापारा, शेख ईमरान पिता शेख ईस्माईल उम्र 21 साल निवासी रजबंधा तालाब पास मौदहापारा।
खम्हारडीह थाने
का घेराव
इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने इस मामले में निष्पक्ष होकर एक्शन नहीं लिया बल्कि आरोपियों का साथ दिया। जिसके चलते सोमवार शाम 4 बजे खम्हारडीह थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन का पुतला जलाएंगे।