रायपुर
जिन घरों में कारोबार, उनसे कमर्शियल टैक्स
28-Jan-2024 4:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 जनवरी। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने राजस्व अमले से चर्चा की । उन्होंने टैक्स वसूली के लिए डोर-टू-डोर संपर्क में जुटे राजस्व अमले से कहा कि मकान मालिकों को यह भी बताए कि टैक्स अदायगी डीडीएन प्लेट, मोर रायपुर एप्प, नज़दीकी च्वाइस सेंटर, जोन कार्यालय, निगम मुख्यालय में किए जाने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा है कि ऐसे घर जहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही है, वहां टैक्स की वसूली व्यावसायिक भवन मानते हुए की जाए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे