रायपुर
हिंसा का सहारा लेकर राहुल को रोकना चाहती है भाजपा-लांबा
28-Jan-2024 4:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जनवरी। महिला कांग्रेस की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी को रोकना चाहती है। हिंसा का सहारा लेकर भाजपा राहुल की भारत न्याय यात्रा को रोकने में जुटी है।
अलका ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। वह महिला कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। इससे पहले कल दो दिन के अपने पहले छत्तीसगढ़ दौरे पर कुछ देर पहले पहुंची। एयरपोर्ट पर प्रदेश की अंतरिम अध्यक्ष फूलो देवी नेताम और बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने स्वागत किया । अलका या राजीव भवन में भी महिला कांग्रेस स्वागत अभिनंदन करेगी। दोपहर 1 बजे प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक ली। रायपुर में रात्रि विश्राम के बाद 29 जनवरी को धमतरी में आयोजित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे