रायपुर

बजाज फायनेंस के एजेंट्स का किश्त को लेकर कर्जदार पर जानलेवा हमला
28-Jan-2024 4:31 PM
बजाज फायनेंस के एजेंट्स का किश्त को लेकर कर्जदार पर जानलेवा हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जनवरी। निजी फायनेंस कंपनी के वसूली एजेंट्स ने लोन की किश्त को लेकर एक कर्ज दार की जान लेने की कोशिश की। इसके अलावा खाने में  सब्जी परोसने को लेकर विवाद में हुई चाकूबाजी में  एक अन्य घायल हो गया ।

खम्हारडीह पुलिस के अनुसार गीतांजलि नगर निवासी विक्रम सिंह खनूजा (38) ने बजाज फायनेंस से लोन लिया था। लोन की किश्त को लेकर शनिवार शाम फैजल खान और साथ विक्रम के पास पहुंचे। और किश्त पटाने को लेकर विवाद करने लगे। इसी दौरान उन लोगों ने गाली गलौज और मार पीट की। इसी दौरान किसी एक ने ईंट उठाकर विक्रम पर हमला कर जान लेने की कोशिश की । विक्रम ने रात थाने पहुंच हमलावरों पर धारा 294, 506,323,34 का मामला दर्ज कराया।

उधर सासाहोली नेवरा निवासी चंद्रशेखर दांडेे (22), सूरज चतुर्वेदी और अन्य दोस्त पिकनिक मनाने शनिवार को बड़े तालाब गए थे। दोपहर तीन बजे खाने के समय चंद्रशेखर ने सूरज व साथी की थाली परोसी। इसमें सब्जी कम देने को लेकर सूरज ने विवाद किया। गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। तभी किसी धारदार चीज से चंद्रशेखर पर हमला कर दिया। और फरार हो गए । चंद्रशेखर ने नेवरा थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 307, 294,34 का अपराध दर्ज कर लिया।

विधानसभा पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम  धनसुली बाराडेरा निवासी गुड्डू डहरिया और उसके दो साथी चुम्मन रात्रे (30) के घर के सामने गाली गलौज कर रहे थे। चुम्मन ने मना किया तो तीनों उससे ही गाली गलौज, मारपीट की । इधर गोगांव बाजार चौक पर शनिवार दोपहर अमृत,राहुल और आदेश नाम के लडक़ों ने गजेंद्र ध्रुव( 22) के साथ बिना कारण गाली गलौज मारपीट और जान लेने की धमकी दी। पुलिस मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट