रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जनवरी। आनलाइन ट्रेडिंग कर महीने में पौने दो लाख और अधिक इंकम का झांसा देकर युवती से एक माह में 10 लाख रूपए ठग लिए।
युवती ने कल रात न्यू राजेन्द्र नगर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक इलाके के महावीर नगर निवासी मोनिका यादव( 26) इसका शिकार हुई। पिछले वर्ष 13 अगस्त की रात मोनिका को एक अग्यात व्यक्ति ने 2762435413 नंबर से कॉल किया। उसने आनलाइन ट्रेडिंग कर हर महीने 1.75 से 1.80 लाख रूपए इंकम का आफर दिया। वह उसकी बातों में आ गई । और हामी भर दी। उस व्यक्ति ने मोनिका को अपने कथित बिजनेस वाले टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया । और फिर 16 सितंबर 23 के बीच एक माह में अलग अलग दिन कुल 10 लाख रूपए डिपाजिट ट्रांसफर कराया। एक साल बाद भी प्राफिट न मिलने पर मोनिका को धोखाधड़ी का अहसास होने पर कल रात रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस, साइबर सेल की मदद से आरोपी की पतासाजी कर रही है।
चोरी—इधर कोतवाली इलाके के नरैया तालाब किनारे खड़ी यामाहा बाइक सीजी 15 ईए 6036, शुक्रवार रात पार हो गई। यह बाइक 19 वीं वाहिनी नगरनार के जवान राकेश राजवाड़े की बताई जा रही है। राकेश ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उधर धरसींवा के कूंरा निवासी मालती धीवर के सूने मकान से अग्यात चोर 25 जनवरी की रात पेटी तोडक़र 30 हजार रूपए ले भागे। मालती ने कल रात धरसींवा पुलिस में 457,380 का मामला दर्ज कराया।