रायपुर

मुख्यमंत्री से मिलना है तो इन नंबरों और ईमेल पर लें समय
28-Jan-2024 4:27 PM
मुख्यमंत्री से मिलना है तो इन नंबरों और  ईमेल पर लें  समय

रायपुर, 28 जनवरी।  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय (पहुना) में मुलाकात के लिए दूरभाष और ईमेल पर समय लिया जा सकता है। आगंतुकों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री निवास कार्यालय द्वारा दो मोबाइल नंबर 7024529444, 7024826444 तथा दूरभाष नम्बर 0771-2331001 जारी किया गया है। इसके अलावा ईमेल के पते cgcmow®[email protected]   पर पत्र भेजकर मुलाकात के लिए समय लिया जा सकता है। ऐसी व्यवस्था  पहली बार की गई है। इससे पहले के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। केवल अपनी राजनीति या प्रशासनिक पहुंच का इस्तेमाल कर मिला जा सकता था।


अन्य पोस्ट