रायपुर
बर्थ के नीचे मिले रूपए टीटीई ने यात्री को सौंपें
27-Jan-2024 3:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 जनवरी। आन ड्यूटी टीटीई ने बर्थ के नीचे मिले रूपए यात्री को सौंपा। शुक्रवार को भोपाल से दुर्ग आ रही 12854 एक्स्प्रेस में ड्यूटीरत टीटीई रजत राय को स्-4 कोच में टिकिट चेक करते समय शहडोल के पास एक बर्थ के नीचे कुछ नोट दिखे। रजत ने तुरंत पैसे इकठ्ठा करके सो रहे यात्रियों को जगाया।
पूछताछ करने के लिए अपर बर्थ मे सोए यात्री ने अपनी पॉकेट चैक कर अपने होने की बात कही। रजत ने उससे कुल रकम की जानकारी ली और अन्य यात्रियों की सहमति पर 4500 रूपए उसे लौटाए। यात्रियों ने रजत की सराहना की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे