रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 जनवरी। शहर में नाबालिग लड़़कियों व महिलाओं के लापता होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते माह भर में अलग-अलग एरिया से दर्जन भर नाबालिग व लड़कियां लापता हो चुकी हैं। इनमें एक 16 साल का लडक़ा भी लापता हो गया। परिजनों ने बच्चों की लापता होने की रिर्पार्ट थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लापता हुए नाबालिगों की खोज बीन कर रही है।
26 जनवरी को मंदिरहसौद थाना इलाके से 15 साल 6 माह की लडक़ी का अपहरण हो गया। लडक़ी पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को घर सुबह स्कूल के लिए निकली थी। । जो घर नहीं आई उसके परिजनों ने आस पास की कालोनी व रिश्तेदारी में तलाश की, परंतु कोई सुराग नहीं मिल पाया। जिसे कोई अज्ञात बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने पुलिस से लापता बेटी को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने परिजनों से बयान लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
वहीं खम्हारडीह,तेलीबांधा, कोतवाली, गुढिय़ारी, नेवरा, खमतराई, राखी थाना इलाके से 20 दिनों में 12 नाबालिगों का अपहरण हो गया। अज्ञात आरोपी ने लड़कियों को बहलाफुसलाकर और अन्य प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। परिजन थाने और स्टाफ के पीछे घूम-घूमकर परेशान हैं। पुलिस औार महिला बाल विकास विभाग द्वारा एक हेल्पलाईन का भी गठन किया गया है किंतु उससे भी कोई मदद नहीं मिल पा रही है।
ऐसे में पुलिस की तमाम व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है।