रायपुर

पहले महिला यात्री फिर मीडिया कर्मी से विवाद करने वाले टैक्सी ड्राइवर को जेल
25-Jan-2024 3:59 PM
पहले महिला यात्री फिर मीडिया कर्मी से  विवाद करने वाले टैक्सी ड्राइवर को जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 जनवरी। माना पुलिस ने शिवशंकर राजपूत पिता  शैलेन्द्र राजपूत उम्र 32 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोटा  सरस्वती नगर   को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

बुधवार को  24 जनवरी  के आवेदक/साक्षी नजीर उम्र 43 साल निवासी एसएफ 23 कंचन विहार कॉम्लेक्स डुमरतालाब मोहबा बाजार ने लिखित शिकायत की थी। इसके मुताबिक मंगलवार रात  10.30 बजे  स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर मे मौसम की खराबी के चलते दो यात्री विमान निरस्त हो जाने से अपने सहयोगी के साथ  कवरेज के लिए पहुंचा था।  एक बुजूर्ग महिला यात्री ने नजीर  को जानकारी दी कि माना विमानतल मे टैक्सी चालक द्वारा मनमाने ढंग से किरायाभाड़ा वसुला जा रहा है।

इस पर नजीर  के द्वारा  टैक्सी संगठन के सदस्य शिवशंकर राजपूत से पूछने पर उसने  आवेदक मीडियाकर्मी के उपर आक्रोशित होकर वाद विवाद कर लड़ाई झगड़ा पर उतारु हो गया। नजीर  की लिखित शिकायत पर थाना पुलिस स्टाफ एयरपोर्ट पहुॅच शिवशंकर  को तलब कर पूछताछ पर पुलिस स्टाफ एवं आम जनता के समक्ष ही मेरे विरुध्द रिपोर्ट करता है कहकर नजीर को देख लेने की धमकी।

पुलिस उसे हिरासत मे लेकर धारा 151  मे गिरफ्तार कर लोकशांति कायम रखने प्रतिबंधित करने  धारा 151, 107, 116(3) के तहत  अनुविभागीय दण्डाधिकारी  के समक्ष प्रस्तुत कर  केन्द्रीय कारागार रायपुर निरुध्द किया गया है।

 एयरपोर्ट में ट्रेवल्स और टैक्सी चालको की गुंडागर्दी पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान आया है। गृहमंत्री ने एयरपोर्ट पर ट्रेवल्स और टैक्सी चालकों को अंतिम कार्रवाई की चेतावनी दी है । मंत्री शर्मा ने कहा कि पहले भी उन्हें पुलिस द्वारा समझाइस दी गई है। यदि अब दुर्व्यवहार  करते हैं तो अंतिम कार्यवाही की जाएगी।


अन्य पोस्ट