रायपुर

लैंडलाईन से नेट यूज कर सोशल मीडिया मेें करता था अश्लील वीडियो अपलोड, अपराध दर्ज
25-Jan-2024 3:58 PM
लैंडलाईन से नेट यूज कर सोशल मीडिया मेें करता था अश्लील वीडियो अपलोड, अपराध दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 जनवरी।  चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने बजाज कालोनी सेक्टर 1 के रहने वाले नाथूराम बांधे के खिलाफ आईटी एक्ट 67- ए और 67 बी का अपराध दर्ज किया है।

  गृहमंत्रालय के नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्योरो से राजेंद्र नगर पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने प्रप्ता जानकारी में आरोपी द्वारा 7 जनवरी को फोन नम्बर 0771- 47000835 लेंड लाईन फोन के संचालक द्वारा वाईफाई के माध्यम से नेट का यूज कर कम्प्यूटर और अन्य माध्यमों से सोशल मीडिया एप फेसबुक में महिला और बच्चों से संबंधित फोटो वीडियों अपलोड और शेयर किया गया था। जिस पर प्राप्त सूचना पर आरोपी की पताशाजी कर की जा रही है।

राजेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि एनसीआरबी से थाना में शिकायत आई है। जिस पर पुलिस प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी का लोकेशन टे्रस कर रही है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट