रायपुर
अजय की भगत को सलाह-पढऩा लिखना चाहिए
24-Jan-2024 2:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जनवरी। पूर्व मंत्री विधायक और एंथ्रोपोलाजिस्ट अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के आदिवासी नेता अमरजीत भगत को पढऩे लिखने की समझाइश दी है ।
भगत ने आज आदिवासियों के धर्मांतरण पर बयान दिया है । उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म से ही अन्य धर्मों का उदय हुआ है । और इनके मूल में कहीं न कहीं हिंदू धर्म ही रहा है। भगत ने कहा कि आखिर इनके दूसरे धर्म में जाने के क्या कारण रहे हैं?आखिर हिंदुओं को सहेज कर क्यों नहीं रख सके? कहीं न कहीं गलतियाँ रहीं होंगी इसलिए अलग हुए हैं। अपने आप में सुधार जरूरी है।
इस पर चंद्राकर ने कहा कि अमरजीत भगत को थोड़ा पढऩा, लिखना चाहिए । किसी व्यापक विषय को पढऩे समझने की जरूरत है। अजय ने कहा कि हिंदू धर्म ही सनातन धर्म है बाकी सब पंथ। और हिंदू धर्म से कोई अलग नहीं हुआ है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे