रायपुर

संसार में रहना बुरा नहीं, माया में उलझे रहना बुरा है-अनिरूद्धाचार्य
23-Jan-2024 7:30 PM
संसार में रहना बुरा नहीं, माया में उलझे रहना बुरा है-अनिरूद्धाचार्य

रायपुर, 22 जनवरी। अवधपुरी मैदान गुढिय़ारी में स्व. सत्यनारायण बाजारी की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर अयोध्या में श्री राम लला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण की गया।

अनिरूद्धाचार्य ने कथा प्रसंग के माध्यम से बताया कि माया क्या है? एक बार ब्रह्मा जी को प्यास लगी। उन्होंने नारद जी को पानी लाने कहा दूर-दूर तक पानी नहीं था। एक गांव में युवतियों के झुण्ड में नारद की सबसे सुंदर युवती से आँखें मिल गई. वो राजा की पुत्री निकली। राजा की सहमति से विवाह भी हो गया। पुत्र, पुत्री हुए, परिस्थितिवश नारद जी ही राजा बन गये। फिर एक अन्य राजा से युद्ध हुआ। नारद जी की सेना हार गई। नारद जी को सपरिवार भागना पड़ा।  नाव में सवार हो नदी पार करते हुए उनका परिवार डूबकर मर गया, नारद जी बच गये। वे बहुत दुखी हुए तभी ब्रह्मा जी पहुंचे, बोले- नारद! मैंने तुम्हें एक घंटा पूर्व पानी लाने भेजा था और तुम यहां उदास बैठे हो। नारद जी ने कहा- प्रभु! 1 घंटा पूर्व तो वो जो मेरी पत्नी, बच्चे थे वे ब्रह्मा जी मुस्कुराय बोले-यही माया है।

संसार में रहना बुरा नहीं है, माया में उलझे रहना बुरा है। कभी- कभी रस्सी में साँप दिखता है, पर होता नहीं है। बेटा, बेटी, परिवार जिसे हम अपना कहते हैं दरअसल वे सब परमात्मा की संतानें हैं।

प्रभु किस ओर देखते हैं? इसे भी महाराजश्री ने कहानी के माध्यम से समझाया कि ईश्वर अपने होने का अनुभव कराते हैं।

आज भारत वर्ष का ऐतिहासिक दिन है क्योंकि अयोध्या के श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम विजाजित हुए हैं। महाराजश्री ने श्रीराम मंदिर के इतिहास, मुगल शासकों द्वारा तोडफ़ोड़, लाखों हिन्दुओं के मारे जाने. हिन्दू शासकों के मारे जाने को विस्तार से बताया।


अन्य पोस्ट