रायपुर
रायपुर, 23 जनवरी। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर रायपुर शहर भी राममयी हो गया शहर में चारों तरफ उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने उत्सव से खुद को जोड़ते हुए आस्था के सैलाब में डुबकी लगाई।
सदर बाजार, कोतवाली चौक स्थित श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स में राम की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर संस्कृत एवं धर्मस्व व शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शोरूम में लगाए रामजी के कटआऊट और मुम्बई से आए आरटिस्टों ने शो रूम को भव्य देते हुए श्रीराम के लेजर एलईडी लाईट के लोगों फ्रेम में माल्यार्पण दीप प्रज्जवलित कर की, साथ ही लड्डू भी बांटे। उन्होंने प्रभु रामलला के आगमन पर पूरे छत्तीसगढ़वासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री महालक्ष्मी ज्वेलस के फाउंडर और डायरेक्टर अजय लुनिया भी मौजूद रहे है। रामलला प्राण-प्रतिष्ठा के मद्देनजर पर श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स शो रूम को रंग-बिरंगी लाईटों व दीयों से सजाया गया।