रायपुर

मामूली बात पर विवाद चाकू से मारा
23-Jan-2024 3:21 PM
मामूली बात पर विवाद चाकू से मारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जनवरी।
शहर के मोवा, गोलबाजार इलाके में स्कूल के सामने हुड़दंग और गाली गलौज, दीवार पर पेशाब करने और बाईक में ठोकर लगने की बात को लेकर मारपीट हो गई। अज्ञात आरोपी ने किसी धारदार चीज से मारकर घायल कर फरार हो गया। 

पुलिस के मुताबिक पंकज साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी लम्बू के साथ रविवार को शास्त्री बाजार गया हुआ था। जहां पर प्रमोद का साथी लम्बू पेशाब करने शास्त्री बाजार के पास रूके और लम्बू वहीं पास दूकान के पिछे जाकर पेशाब कर रहा था। इसे देख किसी अज्ञात व्यक्ति ने वहां पर पेशाब करने की बात को लेकर गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने लम्बू को किसी धारदार चीज से मारकर घायल कर फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत पर  अज्ञात आरोपी के खिलाफ 307 का अपराध दर्ज किया। 

मोवा इलाके में स्कूल के पास गाली गलौज करने से मना करना एक शख्स को महंगापड़ गया। बदमाश नवीन बघेल, किशन बरवा ने जान से मारने की धमकी देकर लात घुसे से मारपीट की ।

पुलिस ने विक्रम डहरिया के रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ 294, 506, 323 का अपराध दर्ज किया। इधर मोवा बाजार के पास दो बाइकों में टक्कर होने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। अज्ञात मोटर साइकिल सवार युवकों ने संजय राव मोहते से मारपीट की। 

संजयराव मोहते ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अशोक नगर खम्हारडीह में रहता है। और सोमवार को वह अपनी बाइक से मोवा बाजार के पास गया हुआ था। जहां रास्ते में सामने से आ रही बाईक  से साथ संजय की बाईक टकरा गई। इस बात को लेकर आरोपी बाईक सवार गाली गलौज करने लगा। जिसका संजय के विरोध पर आरोपी भडक़ गया। और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट चोट पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर गाड़ी नम्बर से पतासाजी की जा रही है। 


अन्य पोस्ट