रायपुर
तालाब में डूबते, आगजनी और कुत्तों के झुंड से दूसरे बच्चों की जान बचाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जनवरी। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की सिफारिश पर राज्य वीरता पुरस्कार 2023 के लिए चार बच्चों चयनित किया गया है । इनमें (1) प्रेमचन्द साहू उम्र 9 वर्ष पिता सुखदेव साहू एवं (2) लोकेश साहू उम्र 13 वर्ष पिता सुखनंदन साहू दोनों निवासी ग्राम रामपुर (चम्पारण) जिला रायपुर ने तालाब में डूबते हुए बालक पुष्पेन्द्र साहू की जान बचाई (3) अरनव सिंह उम्र 16 वर्ष पिता सुरेश कुमार सिंह ग्राम उदयपुर , अम्बिकापुर जिला सरगुजा ने आगजनी होने की सूचना प्रशासन को दिया और चौकीदार राहुल एवं सोते हुए 3 अन्य लोगों की जान बचाई (4) मूक बधिर दिव्यांग बालक ओम उपाध्याय उम्र 16 वर्ष पिता नीरज उपाध्याय ,कोहका भिलाई जिला दुर्ग ने कुत्तों के झुंड से एक बच्चे की जान बचाई । चयनित होने पर राज्य बाल कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव राजेंद्र निगम ने सभी को बहुत बहुत बधाई एवँ चयनित बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं इसी प्रकार निडर होकर दुसरो की मदद करते रहें।