रायपुर
घर -घर जाकर दे रहे न्यौता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जनवरी। इस साल 22वां राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 11 फरवरी को रायुपर के फुंडहर में होगा। सम्मेलन प्रदेश और रायपुर जिला निषाद समाज के तत्वावधान में होगा।
छत्तीसगढ़ निषाद समाज रायपुर महानगर की बैठक रविवार को फुंडहर, रायपुर में हुई। जिसमें राज्य स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के लिए रूपरेखा बनी। बैठक में केन्द्रीय पदाधिकारी अशोक निषाद ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 22वां राज्य स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 11 फरवरी को होगा। पंजीयन फॉर्म एवं आमंत्रण पॉम्प्लेट उपलब्ध है, ऑनलाइन फॉर्म भी उपलब्ध है।
इस अवसर पर परिचय सम्मेलन के लिए रूपरेखा बनी। मीना निषाद ने बताया कि प्रदेश के सभी पदाधिकारी, सभी जिला पदाधिकारी एवं सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित, निषाद समाज के सभी युवक-युवतियों को सम्मेलन में सादर आमंत्रण किया जाएगा। बैठक में छत्तीसगढ़ निषाद समाज रायपुर महानगर अध्यक्ष बसंत निषाद, सचिव कोषाध्यक्ष पुनारद निषाद, संगठन सचिव लोकेश निषाद, प्रदेश कर्मचारी संगठन के उपाध्यक्ष उमाशंकर निषाद, महानगर महिला कार्यकारिणी सदस्य मीना निषाद, जयंती निषाद, माया निषाद, शीला निषाद आदि महिला कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहीं।