रायपुर
रायपुर, 22 जनवरी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में आगामी 25 जन से 25 मार्च तक शबरी प्रसादालय (भंडारे) का आयोजन अयोध्या में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के संयोजक विधायक धरमलाल कौशिक, सहसंयोजक लक्ष्मी वर्मा, वीरेंदर श्रीवास्तव, डॉ. ललित मखीजा है। श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि अयोध्या में भंडारे हेतु छत्तीसगढ़ की 6 संस्थाएं आगामी 60 दिनों तक छत्तीसगढ़ एवं अन्य प्रदेशों से आने वाले रामभक्तों हेतु स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था करेगी अयोध्या में सरयू नदी एवं हनुमान गढ़ी के समीप हमारी 6 संस्थाओं का भव्य पंडाल बनकर तैयार है। भंडारे हेतु भोजन बनाने वाले 30 कुशल रसोइयों एवं 100 कार्यकर्ताओं की टीम को बस द्वारा 24 जनवरी दोपहर 12 बजे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी वी आई पी रोड स्थित राम जी के मंदिर से रसोइयों एवं कार्य कर्ताओं की बसों को झंडी दिखाकर अयोध्या रवाना करेंगे ।
24 जनवरी के कार्यक्रम जो कि राममंदिर में आयोजित होगा उसमें कैबिनेट के सभी सदस्यों सहित सामाजिक एवं धार्मिक लोगों को भी आमंत्रित किया जायेगा । अयोध्या में जो 6 समितियों अपनी सेवाएं देंगी उनमें -
1. नीलांचल सेवा समिति बसना 9993847755
2. स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल फाउंडेशन रायपुर 9826903333
3. शिव महापुराण सेवा समिति तिल्दा नेवरा 9981810000
4. एग्रोक्रेट सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट रायपुर 9993099488
5. सनातन सेवा समिति रायपुर 9993219798
6.काली माता अन्नदान भंडारा समिति 9826461000