रायपुर

सबसे ठंडी रात सरगुजा में गुजरी
22-Jan-2024 2:22 PM
सबसे ठंडी रात सरगुजा में गुजरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जनवरी।
एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से पूर्वी विदर्भ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। प्रदेश में प्रचुर मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आने कारण आज बादल छाए रहे और मध्य छग में गरज-चमक के साथ वर्षा दर्ज की गई। इस वजह से रात के तापमान में बड़ी गिरावट आई है। सरगुजा में सबसे कम 5 डिग्री और बलरामपुर में 5.3, कोरिया में 6.5,जशपुर 8.6  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । कोरबा से दंतेवाड़ा शेष छत्तीसगढ़  तक 11-18 डिग्री रहा। वहीं रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में रात बारिश भी हुई। 

प्रदेश में कल 23  जनवरी को दक्षिण छत्तीसगढ में एक दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है । बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है। 

 


अन्य पोस्ट