रायपुर
सियाराम मय सब जग जाना
22-Jan-2024 2:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जनवरी। अयोध्या में हो रही श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर राजधानी रायपुर के हर मठ मंदिर व्यवसायिक परिसरों, और हाउसिंग सोसायटियों से लेकर मोहल्लों तक सारा माहौल राममय हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सवेरे राजधानी रायपुर स्थित दूधाधारी मठ पहुंचकर राम-दरबार का दर्शन किया।
उन्होंने गौ माता की भी पूजा-अर्चना कर उन्हें भोग लगाया। श्री रामलला महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम जांजगीर-चांपा जिले के शिविरीनारायण में आयोजित किया गया है। श्री साय वहीं शामिल होकर वर्चुअल माध्यम से अयोध्या में हो रही प्राण-प्रतिष्ठा के दर्शन किया। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे




