रायपुर

23 को नक्सलियों का बस्तर और सरगुजा संभाग में बंद
21-Jan-2024 3:39 PM
23 को नक्सलियों का बस्तर  और सरगुजा संभाग में बंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जनवरी।
नक्सलियों ने 23 जनवरी को छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग में बंद का आह्वान किया है। बस्तर के बीजापुर जिले में क्रॉस फायरिंग में मासूम की मौत, हसदेव में जंगल कटाई और राम मंदिर का इस्तेमाल चुनाव में करने के विरोध में नक्सलियों ने बस्तर और सरगुजा संभाग बंद आह्वान किया है। नक्सली लीडर मंगली ने प्रेस नोट जारी कर राज्य और केंद्र सरकारों पर भी कई आरोप लगाए हैं।

उत्तर सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता और हार्डकोर नक्सली मंगली के प्रेस नोट में लिखा है कि, 1 जनवरी 2024 को मुदवेंडी गांव में पुलिस ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। पुलिस की गोली लगने से ही 6 माह की मासूम की मौत हुई है। लेकिन पुलिस इसे क्रॉस फायरिंग बता रही है। बच्ची को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लगातारा गांव वाले आंदोलन कर रहे हैं।

दोनों घटनाओं का उल्लेख करते हुए मंगली ने बयान में कहा कि गृहमंत्री विजय शर्मा जी के पास इन आदिवासियों से मिलने के लिए समय नही रहने से कम से कम वीडियो कांफ्रेंस के जरिये इन लोगों का बात क्यों नहीं सुनते?आदिवासी इलाकों में धड़ल्ले से नये पुलिस कैम्पें खोला जा रहा है। हजारो पुलिस फोर्स को खुला छूट देकर आदिवासियों पर छोड़ दिए । इन नशा-खोर जवानों के गुंडागर्दी, मार-पीट से जनता बेहद परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन आदिवासी जनता का एक ही मांग है... हमे मत मारो, जीने दो.

आदिवासी विरोधी, पूंजीपतीपरस्त भाजपा सरकार राज्य में सत्ता में आते ही नियमों को ताक पर रखकर पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाने वाली अड़ानी के कोयला खदान परियोजना के लिए हसदेव में 36 हजार पेड़ काट दिए गए । हसदेव संघर्ष समिति के नेतृत्व पहले अरेस्ट करके रखे, बाद में पुलिस सुरक्षा के घेरे में पेड़ों को काट दिया गया, पूरा देश व दुनिया के कई जगहों से इसका जबरदस्त विरोध हो रहा है. फिर भी सरकार इस परियोजना को वापस लेने के लिए तैयार नहीं है.

सर्व आदिवासी समाज ने उक्त दोनों घटनाओं के विरोध में 23 जनवरी को बस्तर एवं सरगुजा संभाग का बंद एवं विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया, जिसे हम समर्थन कर रहे हैं. बच्ची की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने, आदिवासी इलाकों से पुलिस बलों को वापस लेने व हसदेव कोयल खदान परियोजना को तुरंत निरस्त करने की मांग के साथ बीजापुर सहित दोनों संभागों के सभी जिलाओं में 23 जनवरी बंद एवं विरोध प्रदर्शनों में शामिल होकर सफल बनाने हम सभी तबकों के जनता, जनवादी, सामाजिक संगठनो, कार्यकर्ताओं, कर्मचारी, व्यापारी व रोड ट्रन्सपोर्ट संस्थानों से अपील कर रहे हैं। राम मंदिर सभी समस्याओं का समाधान नहीं है!

राम मंदिर का निर्माण काम पूरा होने से पहले ही आनन फानन में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम क्यों आयोजन किया जा रहा है? इस आयोजन के जरिए नरेंद्र मोदी ने आगामी चुनावों में अपने जीत को सुनिश्चित करने की कोशिश में लगा हुआ है. पिछले लोकसभा चुनावों में च्पुलवामा साजिश के जरिए जीत हासिल किये थे। अभी ऐसा ही राममंदिर को इस्तेमाल कर रहा है।

इन लोग अंधभक्त व नफरत को खूब इस्तेमाल कर रहे हैं. लोकतंत्र के नाम से जनता को गुमराह करते हुए देश में तानाशाही का स्थापना करने में सफल हो गये हम देश के तमाम जनता से अपील कर रहे है... आरएसएस व नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली भाजपा की असली एजेंडा को समझें, आप लोग जागरूकता का परिचय देते हुए जनता को गुमराह करने वाले उनके गलत कोशिशों को विफल करें।
 


अन्य पोस्ट