रायपुर

3 बजे रात से झमाझम बारिश
21-Jan-2024 2:21 PM
3 बजे रात से झमाझम बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जनवरी।
प्रदेश में राजधानी  सहित कई जिलों में रविवार की सुबह झमाझम बारिश हुई । रात करीब 3 बजे से शुरू हुई बारिश का दौर सुबह तक जारी रही। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जिसके कारण प्रदेश में ठंड बड़ गई है। वहीं रायगढ़ में 16 मिली, कोरबा में 7.1, रायपुर 5.2, जांजगीर 5,बिलासपुर 4.8 मिली वर्षा दर्ज किया गया। बलरामपुर और कोरिया में न्यूनतम तापामान 8.1 तक रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा संभाग में ठंड और बढ़ सकती है। अगले 24 घंटे में पारा 2 से 3 डिग्री और नीचे जा समता है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण आज भी आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है।

इससे पहले शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा था। 

रायपुर, बिलासपुर दुर्ग जिले में दिन का तापमान 4 से 7 डिग्री कम रहा। प्रदेश में बलरामपुर 7.1 डिग्री के साथ सबसे ठंडा और दंतेवाड़ा 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। 

रायपुर में मौसम पूर्वानुमान न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान 
21जनवरी 15 तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना। 22 जनवरी 28 आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह कोहरा रहने की संभावना। 


अन्य पोस्ट