रायपुर

साइंस सिटी, एस्ट्रो पार्क व केन्द्रीय प्रयोगशाला के लिए बजट में प्रावधान
20-Jan-2024 9:00 PM
साइंस सिटी, एस्ट्रो पार्क व केन्द्रीय प्रयोगशाला के लिए बजट में प्रावधान

रायपुर, 20 जनवरी। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की उपस्थिति में आज महानदी भवन मंत्रालय में गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के बजट को लेकर वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

श्री चौधरी एवं श्री शर्मा ने बैठक में महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में साइंस सिटी, एस्ट्रो पार्क व केन्द्रीय प्रयोगशाला की स्थापना तथा पुलिस बल के आधुनिकीकरण, सुदृढ़ पुलिस थानों के निर्माण सहित पीएम आवास योजना, पीएमजीएस, सीएमजीएस, नरेगा जैसी विभिन्न  योजनाओं के बजट एवं अनुदान को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।


अन्य पोस्ट