रायपुर
लिया था 10 लाख उधारी, छह साल बाद चैक दिया वह भी बंद खाते का, 420 दर्ज
20-Jan-2024 8:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। बंद खाते से 10 लाख का चैक देकर धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ धारा 420 का मामला दर्ज किया गया ।
पुलिस के अनुसार रिषभ रेसीडेंसी न्यू राजेंद्र नगर निवासी गौरीशंकर श्रीवास (43) से अनुपम राव ने जुलाई 17 में 10 लाख रूपए उधारी लिया था। उसने करीब छह वर्ष छह माह बाद पिछले दिनों चैक के जरिए रकम लौटाया। गौरीशंकर ने चैक भुनाने अपने बैंक में जमा कराया तो बताया गया कि अनुपम का खाता बंद हो गया है और चैक क्लीयरेंस नहीं होगा। इस पर गौरीशंकर ने कल रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे