रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। राखी पुलिस ने 9 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ मध्यप्रदेश के अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर धर्मेन्द्र सिंह मेवाडा (32) संस्कृति विघालय के पीछे सुभाष नगर आष्टा थाना आष्टा जिला सिहोर को गिरफ्तार किया गया । वह इसे ओडिशा से लेकर जा रहा था।
उसे एनएच 43 स्थित सरदार पेट्रोल पंप के पास पकड़ा गया। जप्त गांजे की कुल कीमत एक लाख रूपए बताई गई है। उसके खिलाफ धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।
इससे पहले शुक्रवार को भी पुलिस ने दो पैकेट मे 10.380 किलो गांजे के साथ युवक को पकड़ रिमाण्ड में जेल भेजे गये। इसे मंदिर हसौद रिंग रोड नं. 03 मोड के पास काले रंग के बैग में गांजे के साथ पकड़ा। वह विधानसभा की ओर जाने साधन का इंतजार कर रहा था। पूछताछ में उसने नाम पता रामरतन तोमर पिता जगन्नाथ तोमर उम्र 38 वर्ष ग्राम सिंगार चोली थाना सिंध्दीगंज जिला सिहोर मध्यप्रदेश बताया। दो पैकेट जब्त गांजे की कीमत 1,03,800 रूपये आंकी गई है। रामरतन को रिमांड पर जेल भेज दिया गया।