रायपुर
रायपुर, 20 जनवरी। कल से राजधानी में एक और निजी अस्पताल सी सुविधा मिलने जा रही है । सी -14, सेक्टर 8्र, कौशल्या (कमल) विहार में स्थापित श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ 21 जनवरी रविवार को दोपहर 12:00 बजे होने जा रहा है।,
इस भव्य हॉस्पिटल में 170 से अधिक बेड उपलब्ध कराए गए हैं। यह अस्पताल 30 अनुभवी डॉक्टरों से अधिक की टीम 12 बेडडायलिसिस यूनिट तथा 5 ऑपरेशन थिएटर से सुसज्जित है। श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉ कमल कांत आदिले, डॉ निशांत सिंह चंदेल, डॉ निमेष नेभानी, डॉ प्रतीक जैन, डॉ सरस्वती नाग, डॉ इशरत कौर, डॉ किंशुक सरभाई अपनी सेवाएं देंगे। हॉस्पिटल में विभिन्न विभाग जैसे कार्डियोलॉजी, कार्डियक एन्ड वैस्कुलर सर्जरी, पल्मोनरीमेडिसिन, जनरल मेडिसिन, जनरल एन्ड लैपरोस्कोपिक सर्जरी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, द्रामा एन्ड इमरजेंसी, ओर्थोपेडीक एन्ड जॉइंट रिप्लेसमेंट, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, क्रिटिकल केयर एवम् अनेस्थेसियोलॉजी गैस्ट्रोएंटटोलॉजी, जी.आई. सर्जरी, आब्सटेट्रिक्स एन्ड गायनोकॉलोजी, प्लास्टिक एन्ड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, इंटरवेंशनल रेडियोलोजी, क्लीनिकल पैथोलॉजी, डेन्टल एन्ड मैक्सिलोफेसियल सर्जरी एवंफिजियोथेरेपी एन्ड रिहेबिलिटेशन के साथ साथ एडवांस कैथ लैब, न्यूरो माइक्रोस्कोप, एडवांस पल्मोनरी लैब के साथ बॉडी बॉक्स व स्लीप लैब, नॉन इन्वासीव कार्डियक लैब, सी टी स्कैन & हेल्थ चेकअप की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
श्री वेंकटेश हॉस्पिटल मे सभी वर्गों के मरीजों के लिए उपयुक्त दरों में NABH मानकों के हिसाब से की उच्चतम देखरेख की सुविधाएं उपलब्ध हैं। हॉस्पिटल नवीनतम तकनीक तथा AI माध्यम से पेपरलेस हॉस्पिटल है जिससे सभी मरीज अपने हेल्थ चेकप रिकॉर्ड्स बिना सम्भाले अपने फोन में ही देख सकते है।