रायपुर

केंद्रीय मंत्री ने महामाया मंदिर में सफाई की
20-Jan-2024 2:45 PM
केंद्रीय मंत्री ने महामाया मंदिर में सफाई की

रायपुर, 20 जनवरी। तीर्थ स्वच्छ कैंपेन के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश सह प्रभारी डॉ.मनसुख मांडविया ने पुरानी बस्ती महामाया मंदिर में सफाई की । उन्होंने ,डिप्टी सीएम विजय शर्मा,मंत्रियों केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी के साथ मंदिर परिसर में पोंछा लगाया। इस मौके पर सांसद सुनील सोनी, प्रवक्ता केदार गुप्ता समेत सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 


अन्य पोस्ट