रायपुर
दीवाली से अधिक हुई मांग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। कल शहर के राम मंदिरों में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विशेष पूजा भी आयोजन किया जाएगा। श्री राम के जयकारों से पूरा देश गुंजायमान रहेगा। क्योंकि जब भगवान राम अयोध्या लौटे थे, तब लोगों ने घर सजाकर और दीये जलाकर जश्न मनाया था। इस बार भी देश में दीवाली का माहोल रहने वाला है।
मिट्टी को दीये को आकार देने वाले थानसिंह चक्रधारी ने बताया कि वह आयोध्या में होने वाले राम लला के प्रण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसके लिए थानसिह दीए बना रहें है। जिससे उसको परिवार चलाने के लिए अच्छी आमदनी हो जाएगी।
उनका कहना है कि 5 पीढ़ीयों से उसका परिवार दीया और मिट्टी के मटका, गुल्लक और तिज त्यौहारों के लिए मिट्टी के बर्तन बना रहें है। शहर के रायपुरा में लगभग 300 सौ परिवार साल भर मिट्टी के बर्तन बनाकर अपनी रोजी रोटी चलाते हैं। ये पहला अवसर है कि भगवान राम के दीप उत्सव के लिए दीए बना रहें है। इसके लिए वे स्प्ताभर पहले से ही मिट्टी के दीये बनाने में लगे है। इस बार दीयों की मांग बढ़ गई है। वे दो हजार से ज्यादा दीया बना रहें हैं। जिनको आग में पका कर उसे बेचने बाजार में ले जाएंगे। रायपुरा में रहने वाले कुम्हार समुदाय साल भर में 10 हजार से अधिक दीया बनाते है। आर्डर मिलने पर विशेष दीया भी बनाते हैं। सबकों 22 जनवरी का इंतजार है। घर-घर दीए जलाए जाएंगे। इसके लिए दीयों की मांग बाजार में बढ़ले लगी है।
उन्होंने बताया कि आज के दौर में लोग घरों को सजाने के लिए झालर लाईट और प्लास्टिक सामानों का उपयोंग करने लगे है। जिनकी वजह से मिट्टी के बने दीयों की मांग किसी विशेष अवसर पर ही होती है। इस लिए मिट्टी से बने सामान का आकर्षण भी खत्म होने लगा है। दीया बनाने मिट्टी और उसे पकाने के लिए लकडिय़ां भी मंहगी हो गई। जिसका असर बाजार पर पड़ता है।
भगवा रंग में रंगा शहर
भगवान श्री राम के ननिहाल में भी स्वागत की तैयारियां जोर शोर से हो रही है। फूलों के बाजार से लेकर मिठाईयां और दीया का बाजार सज गए हैं। राजधानी में रामलला की धूम है। सराफा से लेकर फुटकर बाजारों में श्रीराम की मूर्ति और पताके और रंगबिरंगें सामानों से पूरा बाजार सजा पड़ा है। दुकानदारों का कहना है कि 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते पिछले कुछ दिनों में बिक्री में 25 फीसदी तक उछाल आया है। देश भर में 22 को राम लला के कई बड़े आयोजन भी होंगे।