रायपुर

बिपीन मांझी निवार्चन सेे रिलीव, ध्रुव ज्वाइंट सीईओ
19-Jan-2024 7:38 PM
बिपीन मांझी निवार्चन सेे रिलीव, ध्रुव ज्वाइंट सीईओ

रायपुर, 19 जनवरी। निर्वाचन आयोग ने आईएएस बिपीन मांझी को निवार्चन कार्यालय से रिलीव कर दिया है। बिपीन मांझी को निर्वाचन कार्यालय से रिलीव करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा गया था, जिस पर आज आयोग की सहमति मिल गयी है। दरअसल  बिपीन मांझी को  नारायणपुर कलेक्टर बनाया है। नियम के मुताबिक निर्वाचन कार्यालय में पदस्थ अधिकारी को अन्यंत्र भेजने के लिए आयोग से अनुमति जरूरी होती है।

इसे लेकर 5 जनवरी को राज्य सरकार की तरफ से  बिपीन मांझी को रिलीव करने के लिए पत्र भेजा गया था।  वहीं एक नया ज्वाइंट सीईओ भी अप्वाइंट किया है। आयोग ने नीलेश क्षीरसागर को ज्वाइंट सीईओ के साथ ही एडिश्नल सीईओ बनाया गया है। वहीं 2013 बैच के आएएस पीएस ध्रुव को ज्वाइंट सीईओ बनाया गया है।


अन्य पोस्ट