रायपुर
वार्षिकोत्सव में आया मां का सम्मान
19-Jan-2024 7:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 जनवरी। पंडित कुंजलाल दूबे स्मृति श्री विद्यालय कोटा का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर समान अवसर देने एवं उच्च मानदण्डों की स्थापना में अपना कदम बढ़ाते हुए विद्यालय में बच्चों के लिए सतत कार्य करने वाली समर्पित सभी आया दीदी कामाक्षी राव , रीना साहू , संगीता साहू, अनीता विश्वकर्मा , फुलेश्वरी साहू , कुंती गायकवार्ड को विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्या श्रीमती नीलता शर्मा ने मंच पर सम्मान दिया। श्रीमती संगीता यादव ने विद्यालय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया साथ ही सभी छात्र -छात्राओं का उत्साव वर्धन करते हुए उन्हें बड़ों का सम्मान करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में प्रबंधक अमूल्य शर्मा , विद्यालय के समस्त विद्यार्थी , पालक एवं शिक्षक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे